gif 34 1741796828 tWKgyL

मुंह को रंग देने वाले पान, गुलाल के बड़े-बड़े सिलेंडर, रंग वाले पटाखे, बैटरी से चलने वाली प्रेशर गन…. जयपुर के बाजारों में कुछ ऐसे ही प्रोडक्ट दिख रहे हैं। इस परंपरागत त्योहार को ये प्रोडक्ट हाईटेक बना रहे हैं। चेहरे के ऊपर रंग लगाना तो अब पुरानी बात है। अब तो मुंह को अंदर से रंगा जा सकता है। इसके लिए खास कलर पान उपलब्ध है। बात रंग-गुलाल तक सीमित नहीं है। होली के लिए खास तरह के कपड़े भी हैं, जो इस त्योहार को और खास बना देंगे। आइए, जानते बाजार में क्या-क्या खास है… आग बुझाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर में गुलाल भरकर बेचा जा रहा है। इससे आप एक बार में ही किसी को भी गुलाल से सराबोर कर सकते हैं। शहर के चारदीवारी, आमेर, राजापार्क, जवाहर नगर, मानसरोवर, सांगानेर वैशाली, झोटवाड़ा, मुरलीपुरा और चांदपोल, निर्माण नगर के बाजारों में होली की विशेष दुकानें लगाई गई हैं। बाजार में कई डिजाइन के मास्क भी मौजूद हैं। हर्बल कलर के साथ गोरा, काला, गोल्ड और सिल्वर रंगों के कॉम्बो पैक उपलब्ध हैं। होली पर बाजार सजे
होली के बाजारों में इस बार टंकी वाली पिचकारी की डिमांड ज्यादा है। पाइप वाली पिचकारी की कीमत 10 रुपए से लेकर 200 रुपए तक है। टैंक वाली पिचकारी 200 से लेकर 500 रुपए तक बाजार में उपलब्ध है। इलेक्ट्रॉनिक गन की कीमत 500 से 3000 तक की है। प्रेशर गन (पिचकारी) की कीमत 1650 रुपए है। 2000 रुपए तक के गुलाल सिलेंडर
गुलाल के सिलेंडर की कीमत 800 से शुरू होकर 2000 रुपए तक है। इनमें 2 किलो, 4 किलो और 6 किलो गुलाल के सिलेंडर बाजार में बिक रहे हैं। ऐसे सिलेंडर की मदद से एक बार में ही किसी को गुलाल से पूरा रंगा जा सकता है। गुलाल गन की कीमत 250 है। इसमें एक पटाखा लगता है, जिसकी कीमत 100 रुपए है। इस पटाखे में से रंग का धुआं निकलता है। इसमें से एक साथ तीन कलर निकलते हैं। बाजार में इलेक्ट्रॉनिक बैग पिचकारी भी मौजूद है, जिसकी कीमत 1200 है। बैटरी से चलने वाली यह पिचकारी पानी को दूर तक पहुंचाती है। जयपुर के गुलाल की पूरे देश में डिमांड
जयपुर में ही गुलाल अरारोट और पाउडर दोनों से ही बनता है। जयपुर का यह गुलाल पूरे देश में बिकता है। कारोबारी मुकेश जैन कहते हैं- यहां 16 कलर के शेड में गुलाल बनाया जा रहा है। यह 100 ग्राम पैकिंग से लेकर 1 किलोग्राम, 10 किलोग्राम या डिमांड के अनुसार बनाया जा रहा है। इस बार 10 किलोग्राम गुलाल (पाउडर वाली) की पैकिंग 200 रुपए होलसेल में मिल रही है। हर्बल गुलाल (10 किलोग्राम) की कीमत 800 रुपए है। उन्होंने बताया ग्राहक आज लोकल रंग-गुलाल की जगह अब लोग हर्बल रंग-गुलाल ज्यादा पसंद कर रहे हैं। होली खेलने के लिए स्पेशल कपड़े
इस बार होली खेलने के लिए बाजार में स्पेशल कपड़े भी मिल रहे हैं। होली में महिलाओं के लिए कुर्ती है। पुरुष के लिए कुर्ता और टी शर्ट मिल रही है। इसमें व्हाइट और प्रिंटेड दोनों तरह के कपड़े उपलब्ध हैं। लोग अपने चेहरे और बालों को बचाने के लिए विग का इस्तेमाल भी करते हैं। चश्मा भी पहनकर होली खेलते हैं। कपड़ों की कीमत 50 से लेकर 300 रुपए तक है। नकली बालों से बने विग की कीमत 50 रुपए से लेकर 200 रुपए तक है। कारोबारी बृजेश परनामी बताते हैं- इस बार होली पर खास किस्म की पिचकारियां बाजार में हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी, प्रेशर गन खास है। रंग के पटाखे हैं, जो फटेगा नहीं बल्कि कलर निकलेंगे। बाजार में मैजिक आइस भी है। यह आधी बाल्टी को बर्फ सा ठंडा कर देगी। बाजार में ऑर्गेनिक गुलाल और गुलाल गोटे की खासी डिमांड है। खास बात यह है कि अब इंडिया में ही बना माल आ रहा है। बाजार में चाइनीज की जगह इंडियन मेड प्रोडक्ट ने जगह बनाई है। पानी खाइए, मुंह को अंदर से रंगीन बनाइए
जयपुर में हर बार की तरह होली पर खास फूड कलर पान भी बेचा जा रहा है। लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कलर पान और कलर सौंफ खिलाते हैं। मोती डूंगरी स्थित पान की दुकान पर इंद्र कुमार ने बताया- हमारे यहां स्पेशल कलर पान बनाया जाता है। इसे होली मैजिक पान भी कहते हैं। यह मुंह को अंदर से रंग देता है। इस पान को खास होली पर ही बनाया जाता है। इसमें सबसे बड़ा संदेश पानी की बचत का मैसेज देना होता है, क्योंकि इसमें किसी तरह से पानी का खर्च नहीं होता। इसे खाने के बाद मुंह के अंदर कलर दिखाई देता है। यह नीला, लाल और हरे रंग में उपलब्ध है। इसी के साथ रंग की सौंफ होती है। इनकी कीमत 20 से लेकर 50 रुपए तक है। होली पर बाजार के रंग… होली फेस्टिवल की यह खबर भी पढ़िए… कोटा में होली पर डीजे बैन:हॉस्टल-पीजी की छत पर एंट्री बंद; पुष्कर के फेस्टिवल में थिरके विदेशी पर्यटक, किरोड़ीलाल मीणा भी नाचे कोटा में स्टूडेंट और जोधपुर शहर के लोगों को होली पर कुछ नियमों का पालन करना होगा। कोटा पुलिस ने धुलंडी से पहले कोचिंग स्टूडेंट के लिए एक आदेश जारी कर डीजे साउंड पर बैन लगा दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)

By

Leave a Reply