gif 5 1 1742034624 6eGfNr

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार मौसी और भांजी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर 50 फीट दूर जाकर गिरी। हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है। हादसे के दौरान कार की स्पीड करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से चिरायु अस्पताल पहुंचाया। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा जोबनेर रोड पर शुक्रवार शाम करीब 6:50 बजे का है।
अब देखिए, हादसे से जुड़ी 3 PHOTOS… दोनों के पैरों में फ्रैक्चर, इलाज जारी
ASI सुभाष ने बताया- देवंदा की ढाणी फुलेरा निवासी पिंकी (20) और उसकी मौसी संजना (42) का एक्सीडेंट हुआ है। दोनों स्कूटी से घर लौट रही थी। घर से करीब आधा किलोमीटर पहले एक ओवर स्पीड कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। कार की स्पीड तेज रफ्तार होने के कारण दोनों उछलकर करीब 50 फीट दूर जाकर गिरी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से कार को भगा ले गया। आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को संभाला और परिजनों को सूचना देने के साथ ही एंबुलेंस बुलाकर हॉस्पिटल भिजवाया। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर है। चिरायु हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस को रात 9 बजे एक्सीडेंट की जानकारी मिली
थानाधिकारी (फुलेरा) श्रवण कुमार ने बताया- रात करीब 9 बजे फुलेरा पुलिस को देवडा मोड़ पर एक्सीडेंट का पता चला। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली। हादसे को लेकर अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। मौके पर दोनों वाहन भी नहीं मिले। कार मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। स्पीड ज्यादा होने के कारण कंट्रोल नहीं हो पाई कार
श्रवण कुमार ने बताया- एक दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में एक्सीडेंट की फुटेज मिली है। फुलेरा की ओर से एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में जोबनेर की तरफ जा रही थी। कार की स्पीड करीब 120 की थी। सीसीटीवी में कार तेज रफ्तार देवडा मोड़ पर मुड़ती हुई नजर आई। कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण देवडा मोड़ पर कार रॉन्ग साइड पहुंच गई। ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन सड़क किनारे मिट्टी में कार स्लिप हो गई। स्पीड कंट्रोल नहीं होने पर सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी।

By

Leave a Reply