Site icon Raj Daily News

जयपुर में डांस करते हुए 2 महिलाओं की चेन तोड़ी,VIDEO:सत्संग में घूंघट में घूम रही थीं आरोपी महिलाएं, 5 मिनट में दोनों वारदात की

जयपुर में सत्संग के दौरान डांस करते हुए महिला चोरों ने सोने की दो चेन लूट ली। महज 5 मिनट में दो महिलाओं के गले से चेन तोड़ी गई। करीब 4 लाख रुपए की सोने की दो चेन टूटने पर महिलाओं ने शोर करना शुरू किया। घटना आदर्श नगर स्थित खंडेलवाल सेवा सदन की बुधवार शाम 7 बजे की है। यहां आरती के दौरान वारदात हुई। महिलाओं के परिजन ने आदर्श नगर थाना पुलिस में चेन लूटने की शिकायत दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की तो दो महिलाओं को वारदात करते हुए चिह्नित किया। जो सिर पर पल्लू (घूंघट) डाल कर वारदात करने में लगी हुई थीं। ताकि उनका चेहरा मौके पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद न हो सके। लेकिन, एक जगह पर महिला वारदात करती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस दोनों आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है। 3 PHOTOS में देखिए कैसे तोड़ी चेन… 3 तोले का मंगलसूत्र और 2 तोले की चेन लूटी
शिल्प कॉलोनी (झोटवाड़ा) निवासी कैलाश कुमार कुमावत ने रिपोर्ट दी की उनकी पत्नी के गले से 3 तोले का मंगलसूत्र अज्ञात महिला ने चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत लेकर एफआईआर दर्ज की। वहीं, जनता कॉलोनी निवासी अशोक कुमार शर्मा की मां के गले से 2 तोला सोने की चेन अज्ञात महिला ने लूटी। दोनों ही घटनाओं की जांच हेड कॉन्स्टेबल सतपाल कर रहे हैं। सतपाल ने बताया- मौके पर मिले सीसीटीवी फुटेज में जो महिला दिखाई दे रही हैं, उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला कहां से आई और किधर गई। इस पर काम किया जा रहा है। जल्द महिला को डिटेन कर लिया जाएगा।

Exit mobile version