gif 7 1750236039 tEBnnp

जयपुर के वीकेआई रोड नम्बर 17 स्थित करणी विहार कॉलोनी में बनी प्लास्टिक फैक्ट्री में आग एकाएक भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को कंट्रोल किया। बताया जा रहा है कि ये फैक्ट्री आवासीय कॉलोनी में बनी हुई थी। इस दौरान फैक्ट्री से 7 घरेलू सिलेंडर भी बाहर ​निकाले गए। दो घंटे में आग पर किया काबू एएफओ भंवरसिंह हाड़ा ने बताया कि सुबह 11.20 पर कंट्रोल रूम के पास फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली। जानकारी मिलने पर दमकल को मौके पर भेजा गया। इसके बाद कुछ गाड़ियां वीकेआई फायर स्टेशन से भी भेजी गई। उन्होंने बताया कि जिस फैक्ट्री में आग लगी वह कपिल अग्रवाल चलाते हैं। जहां पर काले रंग के प्लास्टिक के पाइप बनते हैं। यह कंपनी शुभ महालक्ष्मी पोली पाइप के नाम से हैं। आग की सूचना मिलने के बाद फैक्ट्री मालिक भी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे में आग को कंट्रोल किया गया। इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं लगी हैं। फैक्ट्री में करीब 7 घरेलू सिंलेडर भरे हुए मिले। जिन्हें सावधानी से फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। वीकेआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों पर पुलिस जांच रही है। आवासीय कॉलोनी में ये फैक्ट्री बनी हुई थी।

Leave a Reply