whatsapp image 2025 03 13 at 115700 am 1 1741857236 grSq7o

होली के अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के सिविल लाइंस स्थित सरकारी निवास पर फाग उत्सव का आयोजन हुआ। होली के गीतों पर कैबिनेट मंत्री अविनाश अपने साथियों के साथ डांस करते नजर आए। इस दौरान भाजपा दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी की मौजूद रहे। अविनाश गहलोत ने मनोज तिवारी के साथ होली खेली। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने साथियों को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इससे पूरा माहौल होली के उल्लास से सराबोर रहा। इस दौरान भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

By

Leave a Reply