जयपुर के सांगानेर स्थित संघी जी मंदिर में श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति का चुनाव संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला डोडिया के निर्देश पर यह चुनाव आयोजित किया गया। चुनाव की अध्यक्षता राजस्थान अंचल अध्यक्ष शालिनी बाकलीवाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशीला छाबड़ा ने की। कार्यक्रम का आरंभ मंगलाचरण से हुआ। पूर्व अध्यक्ष अंजना जैन और मंत्री विनीता अजमेरा ने चुनाव अधिकारियों का तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया। सर्वसम्मति से विनीता अजमेरा को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में अनीता बाढ़दार को मंत्री और आशा पाटनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। महिला प्रकोष्ठ की मंत्री शशि प्रभा जैन और युवा प्रकोष्ठ की मंत्री निशा गोधा बनीं। आशा जैन और प्रेमलता छाबड़ा को मनोनीत सदस्य चुना गया। स्नेह लता सोगानी और मंजू लता जैन विशिष्ट सदस्य बनीं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बधाई दी गई। चुनाव में श्योपुर, सेक्टर 8, सेक्टर 17, महल योजना, तारानगर, जगतपुरा, 23 दिन वाला मंदिर और कल्याण नगर की सभी इकाइयों के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply