डूंगरपुर| जिले के सुराता गांव में रविवार दोपहर एक महिला को भैंसे को चारा डालते समय जहरीले जानवर ने काट लिया। महिला को चक्कर आए और उल्टी हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज जारी है। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, सुराता गांव निवासी प्रियंका, पति जितेंद्र रोत, रविवार दोपहर घर के पास पशुघर में भैंसों को चारा डाल रही थी। तभी उसके पैर पर जहरीले जानवर ने काट लिया।

Leave a Reply

You missed