cover new 1744199675 g91NKQ

जयपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट के विस्तार का काम रुक गया है। मेट्रो प्रोजेक्ट फेज वन सी बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक प्रस्तावित था। 6 महीने से इस प्रोजेक्ट का काम बंद है। इसको लेकर कांग्रेस-भाजपा में बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इस प्रोजेक्ट से दिल्ली और आगरा रोड को मेट्रो रूट से जोड़ना था। मेट्रो को लेकर किए एक सर्वे के अनुसार, इस प्रोजेक्ट से हर महीने 30 लाख यात्रियों का सफर आसान होता। मेट्रो प्रोजेक्ट फेज वन सी का कामकाज बंद क्यों है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए भास्कर टीम ग्राउंड जीरो पहुंची। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पिछले साल 10 नवंबर से काम बंद पड़ा है
ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो प्रोजेक्ट साइट पर बच्चे क्रिकेट खेलते मिले। जिस स्थान पर ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन स्टेशन प्रस्तावित है, वहां पर बैरिकेड्स लगाकर मशीनरी ओर अन्य सामान ढककर रखा हुआ था। भास्कर रिपोर्टर ने मेट्रो साइट पर तैनात गार्ड से बात की तो उन्होंने बताया कि 6 महीने से प्रोजेक्ट का काम बंद पड़ा है। गार्ड ने बताया कि पहले तेज गति से काम चल रहा था। 10 नवम्बर के बाद से ठेकेदार ने काम बंद करने को कहा। कुछ दिनों बाद साइट पर काम कर रही लेबर भी चली गई। विधायक बोले– भाजपा चुनावी फायदे के लिए राम का नाम अलापती है
मेट्रो फेज वन सी का निर्माण कार्य रूकने पर भास्कर ने स्थानीय विधायक रफीक खान से बात की। रफीक खान ने कहा- भाजपा वाले राम के रखवाले बन रहे हैं। ये रामगंज राम के नाम पर बना हुआ है। यहां का स्टेशन क्यों अवॉइड कर रहे हैं? कारण कुछ नहीं बता पाएंगे, लेकिन मैं लडूंगा और इन्हें बनाना पड़ेगा। ये बहुत जरूरत वाला एरिया है। मेट्रो से लोगों ओर व्यापारियों को मदद मिलेगी। पक्षपात के आरोपों को लेकर भास्कर ने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा से भी बात की। भास्कर ने मंत्री खर्रा से पूछा कि बिना लिखित आदेश काम क्यों रोका गया है तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। जयपुर के लिए इसलिए जरूरी ये प्रोजेक्ट

By

Leave a Reply