1000130510 1750944545 I7RY99

सीकर के खंडेला थाना पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे जानलेवा हमले के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महेश कुमार (35) को पलसाना रोड से पकड़ा गया। इससे पहले इस मामले में विकास, बद्री प्रसाद और सुमन को गिरफ्तार किया जा चुका है। 19 दिसंबर 2022 को बरसिंहपुरा, खंडेला निवासी शारदा यादव (20) ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 18 दिसंबर की रात करीब 7:30 बजे उसके पिता और भाई मनीष खेत जा रहे थे। माताजी के पथ के पास बद्री अहिर ने लोहे की रॉड से दोनों पर हमला कर दिया। बद्री के साथ उसके बेटे विकास, मुकेश, बेटी सुमन और रिश्तेदार महेश यादव व श्याम लाल यादव ने भी कुल्हाड़ी, दांतला, लोहे के सरिए और लाठियों से हमला किया। गंभीर चोटें आईं थी,पूछताछ में जुटी पुलिस
हमले में शारदा के पिता का पैर और मनीष का हाथ टूट गया था। दोनों को अन्य गंभीर चोटें भी आईं थी। हमलावर तीन बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की और खंडेला व रानोली इलाकों में छानबीन की। मुखबिर की सूचना पर फतेपुरा भोमियान निवासी महेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply