जालोर में पिछले 5 दिन से लगातार अच्छी बारिश हो रही हैं। जिसके प्रभाव से जालोर सहित जिले भर में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बादलों की आवाजाही से उमस बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज से बारिश में कमी आने के साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। जिले में शुक्रवार की देर शाम को जालोर जिला मुख्यालय पर 22 मिमी, आहोर में 13 मिमी, भीनमाल में 6 मिमी बारिश हुई है। जिससे जालोर के खेतों व मैदानों में बारिश का पानी भर गया। जिससे किसानों ने खुशी छाई है। वहीं मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया- शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान में वैदर सिस्टम कमजोर होने से आज से बारिश में कमी आने के साथ ही मौसम शुष्क नजर आएगा। बादलों की आवाजाही के साथ ही धूप खिली रहने की संभावना है। जिससे दिन का तापमान में बढ़ोतरी होकर 39 से 40 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है।