Site icon Raj Daily News

जालोर में तेज गर्मी-उमस से लोग परेशान:16 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून; कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश की संभावना

whatsapp image 2024 07 14 at 1623171e10229c 1720954636 KBm2l0

जालोर सहित जिले भर में आगामी करीब 2 दिन तक बारिश की संभावना नही हैं। इसके प्रभाव से रविवार को दिन भर धूप रही। तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। हल्के बादलों की आवाजाही ने उमस को बढ़ा दिया। 16 जुलाई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। जालोर में पिछले 19 दिन से मानसून सक्रिय है। लेकिन जिले में एक दो स्थानों को छोड़कर सभी जगह अच्छी बारिश का इंतजार है। बारिश नहीं होने से जालोर में अभी भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। रविवार को दिन का तापमान 38.5 व शनिवार रात का तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। इस कारण से दिन भर तेज धूप खिली रही। मौसम विशेष्ज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया- जिले में मानसून का प्रभाव कमजोर रहने के कारण आगामी 2 दिन तक बारिश की संभावना नहीं है, जिससे तेज गर्मी व धूप खिली रहेगी। जिसके प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी होकर दिन का तापमान 39 व रात का तापमान 31 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है। वहीं 16 जुलाई से मानसून फिर एक बार सक्रिय हो सकता है। जिसके प्रभाव से जालोर सहित जिले भर में कई हल्की तो कई तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

Exit mobile version