जालोर शहर के शिवाजी नगर स्थित नेहरू गार्डन में गुरुवार को महिलाओं ने फूलों की होली खेली। इस खास मौके पर उपस्थित महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू सोलंकी ने बताया- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेहरू गार्डन में सभी महिलाओं ने फूलों की होली खेली है। इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जमकर फूल उड़ाए। होली के गीत भी गाए। नेहरू गार्डन में महिलाओं ने होली खेले रघुवीरा अवध में….गीत पर जमकर डांस किया। ढोलक की थाप पर सभी महिलाओं ने डांस का आनंद लिया। मंजू सोलंकी ने बताया-जालोर में होली की धूम मची हुई है। जगह-जगह होली के रंग बिखर रहे हैं। महिलाएं घरों से बाहर निकाल कर होली का जश्न मना रही हैं। होली रंग, रिश्तों, उल्लास का पर्व है। इस मौके पर श्याम भूतड़ा, सपना भंडारी, कांता महेश्वरी, सपना बजाज, रितु, नीतू, चांदनी, संतोष, सुनीता, डिंपल, कामिनी, इसके अलावा काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।