बीकानेर | राष्ट्रीय जीनगर समाजसेवक संघ के तत्वावधान में अमर शहीद बीरबलसिंह जीनगर की 79वें शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर महाराजा नरेन्द्रसिंह आडिटोरियम में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. नितिन गोयल ने कहा कि अमर शहीद बीरबल सिंह जीनगर एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोहरलाल राठौड़ ने कहा कि भारत माता के सपूत शहीद बीरबलसिंह जीनगर ने अपना राष्ट्रधर्म निभाते हुए अपना जीवन आजादी के लिए न्यौछावर कर दिया। लेकिन अंग्रेज सेना के आगे झुकते नहीं। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महिला शिक्षाविद् रेखा आसेरी थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशनलाल देवड़ा ने की। संघ कार्यवाह विवेकानंद आर्य ने संघ के उद्देश्यों को विस्तार से बताया। गोमाराम देवड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन यशपाल पंवार ने किया।

Leave a Reply