लॉ प्रेप ट्यूटोरियल में जूट बैग का वितरण किया गया। जोधपुर | दैनिक भास्कर की प्लास्टिक नहीं, जूट सही मुहिम जारी है। इसे लगातार शहरवासियों का समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को भी शहर के अनेक शिक्षण संस्थाओं, समितियों और संगठनों के साथ ही ज्वैलरी व कपड़ों के शो रूम व अन्य दुकानों में जूट के बैग का वितरण किया गया। लोगों ने जूट बैग अपनाने के साथ ही प्लास्टिक के बहिष्कार की शपथ भी ली। हाइब्रिड एजुकेशन हब में जूट बैग अपनाने का संकल्प लिया। सुखराज मेहता पारस ब्लड बैंक रामदेव सांगवा नीलकंठ एडवरटाइजिंग बिंदू टाक लाइब्रेरियन ऐश्वर्या कॉलेज में पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया। अशोक ज्वैलर्स के स्टाफ में जूट के बैग बांटे गए। वी-2 पब्लिक रिलेशन में जूट बैग वितरित किए गए। जीत यूनिवर्स में कर्मचारियों ने जूट बैग अपनाए।