b40fd55f 4965 4825 b58d ec262792aec01742093803432 1742104070 vrZsDg

श्रीगंगानगर जिले के जैतसर और आस पास के क्षेत्रों में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं के बाद कोहरे की स्थिति और गंभीर हो गई है। कोहरे के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मार्च में इतना घना कोहरा पहली बार देखा गया है। सुबह और रात के समय बढ़ी ठंडक के कारण लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। किसानों के लिए यह कोहरा लाभदायक साबित हो सकता है। विशेषकर गेहूं की फसल के लिए यह अनुकूल माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि इससे उनकी पैदावार में वृद्धि की संभावना है। श्रीविजयनगर, रामसिंहपुर, सरदारगढ़, स्वरूपसर, बुगिया, जानकीदासवाला, फरीदसर और कीकरवाली जोहड़ी में भी कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। जैतसर थानाधिकारी इमरान खान ने वाहन ड्राइवरों से धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है। उन्होंने बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही यात्रा के दौरान सावधानी बरतने को कहा है।

By

Leave a Reply