pali10 1744339001 wpSITS

पाली राज्य सरकार की ओर से नगर निकायों, पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों के पुन सीमांकन व पुनर्गठन के प्रस्ताव तैयार दिए हैं। जिले में सिरियारी नई पंचायत समिति होगी। इसके साथ ही 89 ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन कर 50 नई ग्राम पंचायतों को बनाया जा रहा है। इन ग्राम पंचायतों के बनने के बाद जिले में कुल 310 ग्राम पंचायतें हो जाएंगी। जैतारण की 38 व रायपुर पंचायत समिति की 40 ग्राम पंचायतों व उनके अधीन आने वाले 267 गांवों को ब्यावर जिले में शामिल किया जा रहा है। ब्यावर नया जिला बनने से पहले पाली जिले में जैतारण-रायपुर को शामिल करते हुए कुल 341 ग्राम पंचायतें थीं। जिसमें दो शहरी क्षेत्र में शामिल हो गई। 78 ग्राम पंचायतें नवसृजित ब्यावर जिले में शामिल हो रही हैं। वर्तमान में 260 ग्राम पंचायतें अस्तित्व में थी। इसके बाद अब 50 नई ग्राम पंचायतें बन रही है। इसके बाद 310 ग्राम पंचायतें हो जाएंगी। दो पंचायत समितियों के ब्यावर में जाने के बाद भी पाली जिले में 10 ही पंचायत समितियां अस्तित्व में रहेंगी। क्योंकि सिरियारी नई ग्राम पंचायत बनी है तो बगड़ी को पहले ही पंचायत समिति बनाया जा चुका है।
दूसरी ओर पाली नगर निगम में 2019 के बाद अब परिसीमन हो रहा है। लेकिन इस बार भी ज्यादातर वार्डों के दायरे ठीक पिछले बार जैसे ही हैं। एक दो वार्डों में मोहल्लों को बदला गया है। वार्डों की संख्या 65 में कोई कमी नहीं हुई है। सबसे कम रानी नगर पालिका में 20 वार्ड रहेंगे।
जाने पंचायत समितियों में क्या बदला
1 – सोजत में वर्तमान में 24 पंचायतें, 4 नई बनी, 7 पुनर्गठित, नव सृजित- खामल, धरासनी, बागावास, धंधेड़ी। पुनर्गठित शिवपुरा, सुरायता, मेव, मंडला, खारिया नीवं, धाकड़ी, खारिया सोढ़ा
2.बगड़ी : वर्तमान में 22 पंचायतें, अब 2 नई बनी व 5 पुनर्गठित नवसृजित : गजनाई, गुडा श्यामा पुनर्गठित : खोडिया, गुडा बिंजा, हरियामाली, गुडा कलां, गुडा रामसिंह
3.पाली : वर्तमान में 24 पंचायतें, अब 5 नई बनी, 9 पुनर्गठित नवसृजित : केरला, बाला, कानेलाव, उतवण, आईचिया पुनर्गठित : गिरादड़ा, रूपावास, कुरना, मणिहारी, गुडा एंदला, बोमदड़ा, बाणियावास, सांपा, सोनाई मांझी
4.रोहट : वर्तमान में 23 पंचायतें, अब नई 9 बनी व 11 पुनगर्ठित नवसृजित : निंबली पटेलान, रामपुरा, इंद्रो की ढाणी, उमकली, पाती, धरमधारी, मुकनपुरा, जेतपुर, बिंजा पुनर्गठित : रोहट, कलाली, झींतडा, कुलथाना, चेंडा, चोटिला, खारड़ा, भाकरीवाला, गढ़वाड़ा, सोनाई लाखा, वायद
5.सुमेरपुर : वर्तमान में 34, अब 4 नई व 5 पुनर्गठित नवसृजित : जाखोडा, पुराड़ा, हिंगोला, बड़गांवडा पुनर्गठित : कोलीवाडा, पोमावा, गोगरा, लापोद, अनोपपुरा
6.बाली : वर्तमान में 47, अब 15 नई व 24 पुनर्गठित नवसृजित : माताजी का बाड़ा, दांतीवाड़ा, लालराई, सेला, सादड़ा, बरावल, उरणा, पाटरिया की ढाणी, भागला खुणा, कोलवाडा, गोरधनपुरा, भारला, निचला गोरिया, सांभरवाड़ा, जूना बेडा, पुनर्गठित : मोकमपुरा, गुडालास, भीटवाड़ा, कोट बोलियान, सेसली, शिवतलाव, धणी, लाटाडा, दूदनी, भीमाणा, नाडिया, कोयलवाव, खेतरली, कूरण, रामपुरा, भंदर, कुमटिया, आमलिया, गोरिया, काकराडी, बेडा, भाटूंद, बीजापुर, कुंडाल
7.मारवाड़ जंक्शन : वर्तमान में 27 पंचायते, 1 नई व 6 पुनर्गठित नवसृजित : खारड़ी पुनर्गठित : बासनी जोजावर, रडावास, गुडा रामसिंह, गुडा केसरसिंह, जाड़न, चिरपटिया,
8.देसूरी : वर्तमान में 29 पंचायतें, 5 नई व 8 पुनर्गठित नवसृजित : जूणा, गुडा मांगलिया, गांथी, विरमपुरा रेबारियान, नयागांव, पुनर्गठित : सिंदरली, गुडा जाटान, माडपुर, सुमेर, आना, दूदापुरा, मगरतालाब, कोट सोलंकियान।
9.रानी : वर्तमान में 29 पंचायतें, नई एक भी नहीं, 6 पुनर्गठित नवसृजित : एक भी नई सृजित नहीं की पुनर्गठित : इंटतरा मेडतियान, बूसी, भादरलाऊ, जवाली, नादाना भाटान, किरवा।
नई पंचायत समिति का गठन
10. सिरियारी : इसमें 26 पंचायतों को शामिल किया गया है, जिसमें 6 नई व 8 पुनगर्ठित। नव सृजित : गुडा भोपा, करमाल, गोलकी, डिंगोर, तेलपुरा, बाली पुनर्गठित : भगोडा, चौकड़िया, बांसोर, फुलाद, गुडा सुरसिंह, बोरीमादा, मांडा, सवराड़। शहरी निकायों में कितने वार्ड प्रस्तावित
सुमेरपुर : 35 वार्ड मारवाड़ : 25 वार्ड सोजत रोड : 25 वार्ड सोजत सिटी : 40 वार्ड सादड़ी : 35 वार्ड बाली : 25 वार्ड खुडाला-फालना : 25 वार्ड तखतगढ़ : 25 वार्ड रानी नगर : 20 वार्ड इनमें आगे क्या
17 अप्रैल तक संबंधित उपखंड या नगरीय निकाय के आयुक्त को आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। ग्राम पंचायतों की आपत्तियों के लिए 6 मई तक का समय है, इसके संबंधित उपखंड, तहसीलदार व कलेक्टर को दर्ज करवा सकते हैं।

By

Leave a Reply