9fcb204a 3f60 4ed4 b37e bfca9bdac6ce 1745243107274 h5Cy4z

जयपुर के अजमेर रोड टोल प्लाजा स्थित चंद्रपुरी के चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में आर्यिका सुपार्श्वमती माताजी की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई। ब्रह्मचारी जिनेश भैया के मार्गदर्शन में समाज के प्रमुख लोगों ने भगवान चंद्रप्रभु का पंचामृत कलशाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति की प्रार्थना के साथ शांतिधारा की। इसके बाद अष्ट द्रव्य अर्घ चढ़ाकर नित्य नियम पूजन किया। गुवाहाटी से श्रीपाल, भागचंद, महिपाल और सरोज चुड़ीवाल परिवार तथा बारपेटा से अशोक जैन विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ के अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि कलशाभिषेक के बाद बैंड-बाजों के साथ मंदिर से माताजी के समाधि स्थल तक पुष्पचक्र यात्रा निकाली गई। समाधि स्थल पर विराजित चरण पादुका का गुलाब जल से अभिषेक किया गया। सुबह 9:24 बजे श्रद्धालुओं ने माताजी की स्तुति के साथ समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित किए और पुष्प वर्षा की। इसके बाद अष्ट द्रव्यों से गुरु पूजा की गई और अंत में आरती की गई। कार्यक्रम में राजकुमार सेठी, सुरेंद्र पाटनी, अजित पाटनी, राजेंद्र बड़जात्या, प्रवीण बड़जात्या, कमलचंद छाबड़ा, मनोज पहाड़िया, कमल बाबू जैन, रवि छाबड़ा, विमल बगड़ा, कुसुम चुड़ीवाल, डॉ विमला ठोलिया, रजनी जैन सिंघई सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By

Leave a Reply