4df4a98b d76c 4218 b89a 5bfbbd5a1ed51748515900671 1748519172 U1rjQn

हनुमानगढ़ में मानव उत्थान सेवा समिति ने जैसलमेर के चार पर्यावरण प्रेमी युवाओं को अनूठी श्रद्धांजलि दी है। राधेश्याम पेमाणी, श्याम बिश्नोई, सुरेन्द्र चौधरी और कंवराज सिंह भाटी ने अपना जीवन पर्यावरण, वन्य जीव और विशेषकर गोडावण के संरक्षण के लिए समर्पित किया था। गुरुवार को पुलिस उप अधीक्षक रणवीर सिंह साईं की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने इन युवाओं की याद में 30 पौधे लगाए। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था की गई है। वक्ताओं ने बताया कि इन युवाओं ने सीमित संसाधनों में भी गोडावण जैसी संकटग्रस्त प्रजाति के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए। समिति अध्यक्ष लाधुसिंह भाटी ने कहा कि यह पौधारोपण उन युवाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है। साथ ही यह समाज को संदेश देता है कि पर्यावरण प्रेमियों की स्मृति को जीवित रखने का सबसे अच्छा तरीका प्रकृति का संरक्षण है। कार्यक्रम में एसआई रचना बिश्नोई, लोकराज शर्मा, सुरेन्द्र सैनी, विपिन शर्मा, सुरेश महला, पृथ्वी गोदारा, राजाराम बिश्नोई समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मानव उत्थान सेवा समिति ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

You missed