Site icon Raj Daily News

जैसलमेर में आज व कल धूलभरी हवाएं चलने की संभावना:तापमान 45 डिग्री पहुंचा, गर्म हवाओं ने झुलसाया, रात में भी राहत नहीं

whatsapp image 2025 05 14 at 162016 fotor 20250516 1747369186 3oVe1D

जैसलमेर जिले में भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। 10 से 12 दिन भीषण गर्मी से राहत के बाद अब फिर से भीषण गर्मी तेवर दिखाने लगी है। गुरुवार को तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं रात का पारा भी 28 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में दिन व रात में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार व शनिवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेगी। तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। वहीं रविवार से मौसम साफ हो जाएगा। तेज धूप व गर्मी ने किया परेशान
जिले में गुरुवार को सुबह 10 बजे से ही तेज धूप खिली। वहीं दोपहर में गर्म हवाएं चली। लोगों को भीषण गर्मी व सूरज की तपन ने बहुत परेशान किया। दोपहर के समय चौराहे सूने रहे और भीषण गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर ही नहीं आए। जरुरी काम से बाहर निकले लोग अपने आप को धूप से बचाने के जतन करते नजर आए। हालांकि मौसम विभाग की ओर से गर्म हवाओं को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई थी। आज व कल धूलभरी हवाएं चलने की संभावना
मौसम विभाग की माने तो जिले में शुक्रवार से मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने धूलभरी हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेगी। तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। वहीं रविवार से मौसम साफ हो जाएगा।

Exit mobile version