जैसलमेर जिले में बादलों की आवाजाही का आलम बरकरार है। हालांकि तापमान 37 डिग्री के आसपास चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, मगर उमस ने लोगों के हाल बेहाल कर रखे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि गुरुवार को जिले में मेघगर्जन, वज्रपात व 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट होने के साथ गर्मी से राहत मिलेगी। बादलों की आवाजाही ने दिलाई गर्मी से राहत
जैसलमेर जिले में तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे। लेकिन बरसे नहीं। लोग बारिश की उम्मीद लगाकर बैठे थे। लेकिन बादलों ने तरसाया। बुधवार को दिन का पारा स्थिर रहा। वहीं रात के पारे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 9 डिग्री का अंतर रहा। आज से बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि गुरुवार को जिले में मेघगर्जन, वज्रपात व 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट होने के साथ गर्मी से राहत मिलेगी। उसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।
