whatsapp image 2025 06 24 at 092918 fotor 20250624 1750737716 UMSo3S

जैसलमेर जिले में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार रहा। वहीं तापमान लगातार तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के पार चल रहा है। ऐसे में दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक जिले में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर भी बढ़ेगा। जिले में 1 से 5 जुलाई के बीच मानसून दस्तक देगा। उससे पहले प्री-मानसून की बारिश होगी। जिससे भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद है। तापमान 41 डिग्री पहुंचा जिले में सोमवार को दोपहर में मौसम का पारा इस कदर चढ़ा कि शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। उमस व तल्ख धूप के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। जरुरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। दिन में हल्के बादलों की भी आवाजाही बनी रही। धूप और हल्के बादलों की वजह से उमस रही। उमस की वजह से लोग बेहाल नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के पार रहा। प्रदेश में मानसून की बारिशों का दौर चल रहा है। वहीं जैसलमेर अभी तक सूखा है। अभी तक प्री मानसून की भी दस्तक नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि अगर समय पर बारिश होती है तो यह फसलों के लाभकारी होगी।

Leave a Reply

You missed