Site icon Raj Daily News

जैसलमेर में जल्द सक्रिय होगा मानसून:तापमान 41 डिग्री पहुंचा, जुलाई के पहले हफ्ते से ही मानसून की झड़ी लगने की संभावना

whatsapp image 2025 06 18 at 091559 fotor 20250618 1750218417

जैसलमेर में पिछले एक सप्ताह में मौसम में लगातार बदलाव देखे जा रहे हैं। पिछले 2 दिन से मौसम में फिर से बदलाव देखा जा रहा है। अब तापमान फिर बढ़ रहा है। पिछले 2 दिन में अधिकतम तापमान में करीब 7.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं मंगलवार का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि इस साल मानसून की आवक भी जल्दी बताई जा रही है। आमतौर पर जैसलमेर में जुलाई का पहला सप्ताह बीतने के बाद मानसून की आवक होती है। लेकिन इस बार पहले सप्ताह में ही मानसून की झड़ी लगने की संभावना है। ऐसे में अब कुछ दिनों में ही गर्मी का प्रकोप खत्म हो जाएगा। तापमान पहुंचा 41 डिग्री
जैसलमेर में बादलों की आवाजाही के चलते पहले 2 दिन में करीब 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दो दिन में ही अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री से गिरकर 33.8 डिग्री पहुंच गया। हालांकि तापमान में गिरावट के साथ ही बादलों की आवाजाही के चलते उमस ने आमजन के हाल बेहाल कर दिए। वहीं पिछले दो दिन से मौसम में फिर से बदलाव देखा जा रहा है। अब तापमान फिर बढ़ रहा है। पिछले 2 दिन में अधिकतम तापमान में करीब 7.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं मंगलवार का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जुलाई के पहले हफ्ते से मानसून होगा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि इस साल मानसून की आवक भी जल्दी बताई जा रही है। आमतौर पर जैसलमेर में जुलाई का पहला सप्ताह बीतने के बाद मानसून की आवक होती है। लेकिन इस बार पहले सप्ताह में ही मानसून की झड़ी लगने की संभावना है। ऐसे में अब कुछ दिनों में ही गर्मी का प्रकोप खत्म हो जाएगा।

Exit mobile version