Site icon Raj Daily News

जैसलमेर में नहीं मिल रही ‘लू’ से राहत:पारा पहुंचा 41 डिग्री, आज व कल हीटवेव-आंधी व बारिश की संभावना

जैसलमेर में नौतपा के दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि रात के पारे में मामूली बढ़ोतरी हुई है। जिले में सोमवार को भी हीटवेव का दौर जारी रहा। सुबह 9 बजे से ही चिलचिलाती धूप से लोग परेशान नजर आए। दोपहर में तेज गर्मी के चलते शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में हीटवेव के साथ आंधी बारिश की संभावना है। आंधी व बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल मौसम विभाग ने आज मंगलवार और बुधवार को हीटवेव का अलर्ट जारी किया है और साथ में आंधी व बारिश का भी। दो दिन से रात का पारा 31 डिग्री पहुंचा
पिछले 2 दिनों से रात का पारा 31 डिग्री के पार चल रहा है। हालांकि 2 दिनों से अधिकतम तापमान में गिरावट होने से दिन में गर्मी से मामूली राहत मिली है। सोमवार को दिन के पारे में 1 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं रात के पारे में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन तक हीटवेव चलेगी, तेज हवाएं भी चलेगी
मौसम विभाग ने जिले में मंगलवार को हीटवेव, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बुधवार को हीटवेव के साथ आंधी-बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि मंगलवार को उष्ण लहर, मेघगर्जन, वज्रपात व 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं बुधवार को उष्ण लहर, मेघगर्जन, वज्रपात व 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। गुरुवार 29 मई से मौसम साफ रहेगा।

Exit mobile version