जैसलमेर जिले में पिछले 5 दिन से मानसून कमजोर है। हालांकि बादलों की आवाजाही बनी हुई है। जिससे तापमान घटने से गर्मी से राहत है। लेकिन मानसून सक्रिय नहीं हो रहा है। जबकि उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर सूर्य देवता व बादलों के बीच लुका छिपी का खेल चला। पिछले 5 दिनों से छाए बादल लोगों को तरसा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की बारिश के लिए अभी चार-पांच दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने जिले में आगामी 4 दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। लम्बे अरसे से हो रहा बारिश का इंतजार
मानसून की दस्तक के दौरान जैसलमेर व पोकरण शहर में अच्छी बारिश हुई थी। लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद भी मेघ जमकर बरस नहीं रहे हैं। लोग मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं किसान खरीफ फसलों की बुवाई के लिए खेतों में जुटे हैं। खेत खलिहानों में रौनक छा गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की बारिश के लिए अभी चार-पांच दिन ओर इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने जिले में आगामी चार दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। हालांकि बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि आगामी 2-3 दिनों में धीरे धीरे उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून की ट्रफ लाइन हरियाणा से होकर गुजर रही हे।