whatsapp image 2025 06 27 at 093657 fotor 20250627 1750997507 gHhBkn

जैसलमेर में मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम को मानसून की दस्तक के साथ हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। लंबे इंतजार के बाद मानसून ने सुखद एहसास करवाया है। जैसलमेर शहर में 45 मिनट तक बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा। मानसून की पहली बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। शहर में दो इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। ग्रामीण इलाकों के साथ साथ पोकरण व रामदेवरा में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दो तीन दिन में मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने से जिलेभर में अच्छी बारिश की संभावना है। आगामी तीन दिनों तक इस तरह झमाझम बारिश का दौर चलेगा। प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा जैसलमेर जैसलमेर में दो दिन से बारिश हो रही है। लेकिन तापमान में अभी तक भारी गिरावट नहीं हुई है। गुरुवार को रात का पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया। गुरुवार को दिन के पारे में 1 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं रात के पारे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन प्रदेश में भी सबसे गर्म शहर जैसलमेर रहा। तीन दिन बारिश की संभावना, पारा गिरेगा जैसलमेर जिले में आगामी तीन दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि जिले में प्री मानसून की एक्टिविटी शुरू हो चुकी है। आगामी दो तीन दिनों में जैसलमेर जिले में मानसून का प्रवेश होने की संभावना है। इसके लिए परिस्थितियां भी अनुकूल बनी हुई है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट होने के साथ ही गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Leave a Reply