whatsapp image 2025 06 03 at 145111 1 fotor 202506 1749009954 rLaf9b

जैसलमेर में पिछले 5-6 दिनों से हीटवेव से राहत मिली है। हालांकि मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर जैसलमेर रहा। हीटवेव का असर खत्म होते ही तापमान भी 48 डिग्री से लुढ़ककर 41 डिग्री के आसपास चल रहा है। जिले में गर्मी का असर अब दोपहर के समय देखने को मिल रहा है। हालांकि हीटवेव का असर इन दिनों नहीं होने के कारण लोगों को लू से राहत जरूर मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी तीन—चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। साथ ही हीटवेव व भीषण गर्मी से राहत मिली रहेगी। भीषण गर्मी से मिली राहत
जैसलमेर जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है। लेकिन हल्की हल्की हवाएं चलने के कारण भीषण गर्मी से दिन व रात में राहत मिली हुई है। हालांकि पारा 40 डिग्री से ऊपर होने के कारण गर्मी का असर अभी भी बरकरार है। दोपहर में सूर्य देवता की तल्ख धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। दोपहर में लोग तेज धूप से बचने के लिए छांव में दुबके रहते है। दिन व रात के पारे में 1-1 डिग्री की गिरावट
मंगलवार को दिन व रात के पारे 1-1 डिग्री गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 15 डिग्री का अंतर रहा। गौरतलब है कि नौतपा से पूर्व भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। यहां तक की पारा भी 48 डिग्री पर पहुंच गया था।
लेकिन अब तापमान में गिरावट से भीषण गर्मी से काफी राहत मिल चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। साथ ही हीटवेव व भीषण गर्मी से राहत मिली रहेगी।

Leave a Reply