img 20250317 wa0012 1742221220 AI9pbn

जोधपुर के महफिल-ए-जोशी स्टूडियो में होली के मौके पर होली म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जोधपुर सहित संभाग के 60 से अधिक कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत जोधपुर के पारंपरिक होली गीत के साथ की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में मुकेश व्यास ने तुझे किन होरी खिलाई रे से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद प्रसिद्ध क्लासिकल भजन गायक अजय पुरोहित ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी प्रस्तुति दी। उन्होंने भर गुलाल गालों पर रंग डाल गयो रे की प्रस्तुति दी तो हर कोई होली के रंग में झूम उठा। केशव ने वायलिन पर रंग जमाया। इसके अलावा देवयानी, तत्व अनप्लग्ड सहित कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में RJ रेक्स ने सखि मंगल गावो री पर प्रस्तुति देकर यूथ को नाचने पर मजबूर कर दिया। RJ शैलेन्द्र ने हिंदी, अंग्रेजी और मायड़ भाषा में मंच संचालन कर एंटरटेन किया। उषा पुरोहित ने युवा कलाकारों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम आयोजक अरविंद जोशी ने बताया शहर के कलाकारों को एक मंच देने के उद्देश्य से हर साल इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। साल 2007 से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी, जो आज भव्य रूप ले चुका है। हिमांशु शर्मा, अविनाश पुरोहित ने फेस्टिवल में आने वाले सभी कलाकारों का अभिनंदन किया। कैफे लालटेन की भी कार्यक्रम में भागीदारी रही।

By

Leave a Reply