जोधपुर में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स की शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। उदयपुर में डॉ. रवि शर्मा की वाटर कूलर में करंट लगने से हुई मौत के विरोध में रेजिडेंट्स ने कार्यों का संपूर्ण का बहिष्कार किया है। हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रविवार को ओपीडी का समय कम रहने से मरीजों की संख्या में भी कमी नजर आई। रेजिडेंट्स डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हीरालाल यादव के अनुसार- जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर्स बुधवार और गुरुवार को दो घंटे की हड़ताल पर थे। शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आज आपातकालीन सेवाओं का भी बहिष्कार किया गया। यह है प्रमुख मांगें बता दें कि 18 जून को हुई डॉ. रवि की मौत के विरोध में 25 जून से कोटा, बीकानेर, अजमेर और झालावाड़ के रेजिडेंट्स भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं। जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में भी दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल हुई। डॉ. यादव ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक डॉक्टर की दुर्घटना का नहीं, बल्कि पूरे रेजिडेंट डॉक्टर समुदाय की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा है।

Leave a Reply