जोधपुर में बुधवार सुबह ग्रामीण युवक की देह का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे। वहां हांडी से निकला धुआं पास ही मधुमक्खियों के छत्ते तक जा पहुंचा। धुएं से मधुमक्खियां उड़ने लगीं और लोगों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते श्मशान घाट पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों को मौके से भागकर जान बचानी पड़ी। कुछ ने मच्छरदानी और पॉलिथीन से मधुमक्खियों से अपना बचाव किया। करीब 2 घंटे बाद स्थिति सामान्य होने पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। घटना ओसियां के निकटवर्ती खिंदाकोर देवराज नगर की है। युवक की मौत मंगलवार रात को हुई थी। मधुमक्खियों के हमले से श्मशान घाट पर अफरा-तफरी

By

Leave a Reply