whatsappvideo2025 07 03at11701pm ezgifcom resize 1751529066 tqspTA

जोधपुर शहर में इन दिनों चोर सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे मकान चोरों के रडार पर है। शहर में इसको लेकर गुरुवार को भी चार मामले सामने आए। इसमें से एक मामला विवेक विहार थाना क्षेत्र का है। यहां चोरों ने एक किसान के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से उनकी पत्नी के गहने सहित नगद रूपए भी चुराकर ले गए। इसके अलावा रातानाडा क्षेत्र में सैन्य कर्मी के सरकारी मकान में भी चोरों ने वारदात को अंजाम देकर सोने की ज्वैलरी व कीमती इलेक्ट्रानिक आइटम चुरा लिए। खेती किसानी का काम करने वाले जगदीश मिरासी अपने परिवार के साथ पड़ोस में हुई मौत के बाद गमी में शामिल होने के लिए गए थे। इधर चोरों ने मकान को सुना देखकर सेंध लगा दी। चोर मकान से उनकी पत्नी के गहने और एफडी के कागज भी चुराकर ले गए। इतना ही नहीं पीएम आवास योजना के तहत आई 60 हजार रूपए किश्त की राशि भी चोर चुराकर ले गए। पीड़ित किसान ने अब पुलिस से जल्द चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। पूरा मामला विवेक विहार थाना क्षेत्र के नंदवान सालावास भाखरी गांव का है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। किसान ने पुलिस से लगाई गुहार
जगदीश मिरासी ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि वो खेती किसानी कर परिवार का गुजारा चलाते हैं। 1 जुलाई की रात को वह अपनी पत्नी के साथ पड़ोस में हुई मौत के चलते गमी में शामिल होने के लिए गए थे। पीछे मकान में कोई नहीं था।। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर उनके मकान में घुसे उनके मकान में रखा सामान और सोने के गहने चुरा कर ले गए। चोर उनके मकान से से चांदी की ज्वैलरी, घड़ी उनकी पत्नी की FD के कागजात इसके अलावा पीएम आवास योजना की किस्त के 60000 रुपए मिले थे उसे भी चुरा कर ले गए। किसान ने पुलिस ने उनके मकान में हुई चोरी के आरोपियों को पकड़ रूपए व ज्वैलरी वापस दिलाने की मांग की है। सैन्य कर्मी के मकान पर भी निशाना
चोरों ने रातानाडा क्षेत्र में सेना के चिकित्सक के मकान में भी निशाना बनाया। उनके सरकारी आवास तक चोरों ने सेंध लगाते हुए सोने की ज्वैलरी चुरा ली। इतना ही नहीं मकान में रखे कीमती स्पीकर सहित इलेक्ट्रानिक सामान भी चुराकर ले गए। रातानाडा थाने में सैन्य कर्मी ने मामला दर्ज करवाया बताया कि उनके सरकारी क्वार्टर से 1 जुलाई को अज्ञात चोर घुसे और सोने की ज्वैलरी, कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराकर ले गए। बनाड़ थाने में 2 मामले
जोधपुर शहर के ईस्ट जिले के बनाड़ थाने में भी चोरी को लेकर दो नए मामले सामने आए। पहला मामला बनाड़ थाने में दिलीप सिंह जाट ने दर्ज करवाया। बताया कि उनका मकान रामदेव नगर में है। जहां पर 1 जुलाई की रात चोर उनके घर का ताला तोड़कर घुसे और सोने चांदी के जेवरात व नगद रुपए चुरा कर ले गए। दूसरा मामला मुकेश भाट ने दर्ज करवाया। बताया कि खोखरिया में स्थित उनकी झोपड़ी में प्रवेश कर आरोपी कालू और उसके साथी सोने चांदी के जेवरात और नगद रुपए चुरा कर ले गए।

Leave a Reply

You missed