भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर की नई कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल द्वारा की गई है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार घोषित इस कार्यकारिणी में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से 40 पदों में से 38 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पालीवाल की इस नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सुनील भाटी, रवि गहलोत, शिव कुमार सोनी, गिरवरसिंह, गीता भाटी, संपतसिंह और मनीष पुरोहित को नियुक्त किया गया है। इसी तरह, महामंत्री के रूप में ओमप्रकाश दैया, प्रतिपालसिंह वालेचा और गौरव जैन को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मंत्री पद पर माधवी सिंह सोलंकी, वरुण धाणदिया, बरखा हंस, राकेश बागरेचा, भूमि कृपलानी, महेश व्यास और पवन वैष्णव को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पुरुषोत्तम मूंदड़ा और सह कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चंद्रेश लोढ़ा को सौंपी गई है। जबकि, पदमसिंह कच्छवाहा व माधूसिंह परिहार को प्रकोष्ठ संयोजक, दीपक व्यास, घनश्याम वैष्णव, नीलम माहेश्वरी, कैलाश गौड़, कुलदीप जांगिड़ को प्रवक्ता, भंवर पोटर को कार्यालय मंत्री, देवेंद्र शर्मा को सह कार्यालय मंत्री, जगदीश धाणदिया को संभाग मीडिया प्रभारी, अजय त्रिवेदी को जिला मीडिया प्रभारी, सीमा भुवन माथुर को सह जिला मीडिया प्रभारी, अरविंद सांखला को जिला संयोजन आईटी, चंद्रश मेहता व निखिल टाक को जिला सह संयोजन आइ्रटी, आशुतोष बोहरा को जिला सोशल मीडिया और गणपत सागर, तरुण भाटी तथा गीता कंवर राजपुरोहित को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। इस कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व देकर संगठन को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया गया है।

Leave a Reply