जोधपुर में फैलाया गया नकली नोट का जाल RBI तक भी पहुंच गया। जिले की अलग – अलग बैंकों से आरबीआई को भेजे गए नोटों में कई नकली नोट पाए गए है। इसको लेकर अब आरबीआई की ओर से जोधपुर सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। जिसमें नकली नोटों को जोधपुर की अलग – अलग बैंकों से भेजने का जिक्र किया गया है। सरदारपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार RBI जयपुर के प्रबंधक शुमैल अहमद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि मई 2023 से अप्रैल 2024 तक बैंक को अगल – अगल बैंक की तिजाेरियों से गंदे नोट भेजे गए थे। इनके प्रेषण परीक्षण में कई नोट नकली पाए गए है। इसमें 100, 50 व 2000 के नोट शामिल है। सरदारपुरा पुलिस ने इस संबंध में थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह मिले नकली नोट रिपोर्ट में बताया कि जोधपुर SBI से भेजे गए गंदे नोटों में 100 – 100 के 12 नोट मिले है। एक्सिस बैंक से भेजे गए नोटों में 50 के 5 नोट व यूको बैंक से भेजे गए नोट में 2000 के 5 नोट नकली मिले है। सरदारपुरा पुलिस कर रही है पहले से जांच आपको बता दे कि जिले में नकली नोट के गिरोह पर सरदारपुरा पुलिस पहले से कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने पिछले दिनों ने प्रदेश में नकली नोट का नेटवर्क चलाने वाले गुरप्रीतसिंह को पंजाब से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने जोधपुर के अलावा राजस्थान के अन्य जिलों में भी नकली नोट सप्लाई करने की बात का कबूल किया था। इसके बाद से पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है। आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता है आपको बता दे कि पुलिस की पूछताछ में राजस्थान में नकली नोट सप्लाई करने वाले मास्टमाइंड गुरप्रीतसिंह ने लाखों रुपए अगल – अलग जिले में सप्लाई करने की बात कबूल की है। इसमें ज्यादातर नकली नोट लेने वाले युवा है जो अपने नशे व मोज मस्ती के लिए इन नोटों को बाजार में चलाते थे। ऐसे में इन गिरोह द्वारा चलाए नकली नोट भी बैंकों के सामने आएंगे।