unnamed 2025 06 05t115651222 1749104776

ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो (इटर्नल) के शेयरों में गुरुवार को 6% की तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 13 रुपए उछलकर ₹259 के स्तर पर पहुंच गया है। बीते 5 दिनों में शेयर 12% से ज्यादा चढ़ा है। जोमैटो के शेयर में तेजी का कारण ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली की बाय रेटिंग को माना जा रहा है। फर्म ने जोमैटो का टारगेट प्राइस ₹320 रखा है, जो मौजूदा स्तर से 33% की तेजी की दिखता है। ब्रोकरेज ने कंपनी की फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की टॉप पिक बताया है। इसके लिए कंपनी की लीडरशिप, मजबूत बैलेंस शीट और एफिशिएंट कॉस्ट स्ट्रक्चर को वजह माना है। ब्रोकरेज ने शेयर का प्राइस फ्लोर 200-220 रुपए बताया है। 6 महीने में 22% चढ़ा जोमैटो का शेयर जोमैटो के शेयर ने एक हफ्ते में यह 13% और 6 महीने में 22% का रिटर्न दिया है। बीते एक महीने में जोमैटो ने 8% और एक साल में 23% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 2.35 लाख करोड़ रुपए है। एक साल में 63% बढ़ी जोमैटो की कमाई जोमैटो ने 1 मई को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) में 6,201 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। यह पिछले साल के मुकाबले 63% ज्यादा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 3,797 करोड़ रुपए की कमाई की थी। कुल कमाई में से कर्मचारियों की सैलरी और टैक्स जैसे खर्चे निकाल दें तो कंपनी के पास 39 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफे (कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) के रूप में बचे। सालाना आधार (2024 के जनवरी-मार्च) पर यह 77.71% कम हुआ है। वहीं, पिछली तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर के मुकाबले यह 33.90% घटा है। रेवेन्यू 64% बढ़कर ₹5,833 करोड़ चौथी तिमाही (Q4FY25) में जोमैटो ने संचालन (प्रोडक्ट-सर्विस बेचकर) 5,833 करोड़ रुपए का राजस्व यानी रेवेन्यू जनरेट किया। पिछले साल के जनवरी-मार्च के मुकाबले यह 63.76% बढ़ा है। जनवरी-मार्च 2024 में कंपनी ने 3,562 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। जोमैटो ने 15 मिनट में डिलीवरी सर्विस बंद की जोमैटो (इटर्नल) ने 15 मिनट में क्विक डिलीवरी सर्विस को बंद कर दिया है। यह फीचर चार महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। इसे बेंगलुरु, गुरुग्राम, हैदराबाद, मुंबई जैसी मेट्रो सिटी में हैवी एडवर्टाइजमेंट के साथ पेश किया गया था। जोमैटो क्विक, यूजर्स को 2 किलोमीटर के दायरे में 15 मिनट के अंदर रेडी-टू-ईट फूड ऑप्शन देता था। दीपिंदर ने 2008 में बनाई थी फूडीबे

Leave a Reply

You missed