Site icon Raj Daily News

जोहड़ में डूबने से युवक की मौत:सिंघाड़े की खेती की बेल लगाते समय हुआ हादसा

whatsapp image 2024 07 18 at 094510 1721277961 QJ4XV8

राजगढ़ के रैणी क्षेत्र के कीलपुरखेड़ा गांव के जोहड़ में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है। युवक के जोहड़ में डूबने के बाद पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर डूबे हुए युवक को बाहर निकाला। जिसे अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मदनमोहन का शव रात को मॉर्चरी में रखा गया। अगले दिन गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के चाचा का लड़का चन्द्रप्रकाश कहार ने बताया कि उनका सिंघाड़े की खेती का काम है। मदनमोहन बांध में सिंघाड़े की बेल लगा रहा था। जिस दौरान वह डूब गया। डूबने से उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

Exit mobile version