11f7dbad 0f37 4cb7 8e01 999e37756bad1744375765196 1744381601 GuAj7c

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह ने शुक्रवार को झालावाड़ के गढ़ पैलेस स्थित राजकीय संग्रहालय में यहां झालावाड़ हिस्ट्री गैलेरी और आधुनिक अतिथि स्वागत कक्ष का उद्घाटन किया। नई गैलेरी में झालावाड़ का समृद्ध इतिहास प्रदर्शित किया गया है। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के अनुसार गैलेरी में झालावाड़ रियासत का पूरा इतिहास दर्शाया है। इसमें झालावाड़ के शासकों के चित्र, झाला परिवार का वंश वृक्ष और राजचिह्ल शामिल हैं। साथ ही नजराना मोहर और रियासतकालीन विशेष टिकट भी प्रदर्शित किए गए हैं। वर्ष 1838 और 1899 के झालावाड़ के ऐतिहासिक नक्शे भी यहां देखे जा सकते हैं। जिले की विरासत को संरक्षित करने के लिए कई अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं। गागरोन में रामानंद जी की छतरी के संरक्षण के लिए 45 लाख रुपए की लागत से सी.सी. रोड का निर्माण किया गया है। राज्य सरकार ने 2025-26 के बजट में इसके जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख रुपए का प्रावधान किया है। खंडिया में स्थित रियासतकालीन अश्व प्रतिमा का जीर्णोद्धार किया है। गांवड़ी तालाब के पास स्थित प्राचीन सिंचाई प्रणाली को अतिक्रमण से मुक्त कर वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा किया है। इन प्रयासों से न केवल स्थानीय लोगों को अपनी विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

By

Leave a Reply

You missed