Site icon Raj Daily News

झालावाड़ में कल से शुरू होगा जल संरक्षण अभियान:प्रभारी मंत्री करेंगे वंदे गंगा अभियान का शुभारंभ, श्रमदान से दीपदान तक होंगे कार्यक्रम

b4fd7398 6610 4372 9209 2f9484d0aa9b 1749034691011 Y56gJe

झालावाड़ जिले में 5 से 20 जून तक चलने वाले वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की गुरुवार से शुरू होगा। प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। अभियान की शुरुआत सुबह 8 बजे गोमती सागर तालाब, झालरापाटन पर श्रमदान से होगी। इसके बाद जल संरक्षण के लिए रैली निकाली जाएगी। रैली द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू होकर पीपली बाजार, चौपड़िया बाजार होते हुए वापस मंदिर तक जाएगी। इसमें स्कूली बच्चे, समाजसेवी और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। गोमती सागर तालाब पर जलस्रोत पूजन, पीपल पूजा और कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे मिनी सचिवालय में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बजट घोषणाओं और वंदे गंगा अभियान की समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद प्रेस वार्ता होगी। कार्यक्रम का समापन शाम 6:30 बजे श्री गोवर्धननाथ घाट पर दीपदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा। इस आयोजन का संचालन जिला प्रशासन, देवस्थान विभाग और श्री द्वारिकाधीश पूष्ठि भक्ति सत्संग समिति करेंगे। यह अभियान जल स्रोतों के संरक्षण, पुनरुद्धार और स्वच्छता के साथ जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार की पहल है।

Exit mobile version