b7d1e96e 7f9a 4fef 824c 5b07b28e6f7e1749123770916 1749125757 X0Eb09

झालावाड़ में विश्व पर्यावरण दिवस और जल संरक्षण जन अभियान के मौके पर कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं। जिला प्रशासन और नगर परिषद झालावाड़ ने कालीदास कॉलोनी पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान नीम, इमली, छरेल और शीशम के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान निर्भय सिंह सर्किल पर स्थित शहीद निर्भय सिंह की प्रतिमा की सफाई की गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान व्यक्त किया गया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र पर कपड़े के थैले तैयार किए। इन थैलों का वितरण सीएमएचओ कार्यालय के पास स्थित सब्जी मंडी में किया गया। इस दौरान लोगों से प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील की गई। कार्यक्रम के समापन पर नगर परिषद की ओर से उपस्थित लोगों को पर्यावरण और जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधि और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

You missed