105 1751111722685fd82ac99b1 65489510127 FO6y0W

जालोर | जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते देवदा गांव में दिन का हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इस गांव में स्कूल के पास बने टांके में भरने बाद भी सप्लाई बंद नहीं की जाती है। लोगों का कहना है कि संबंधित कर्मचारी की ओर से जब भी देवदा गांव में स्कूल के पास बने टांके में पानी की सप्लाई की जाती है तो टांका पानी का पूरा भरने के बाद भी उसे बंद नहीं किया जाता है जिससे पानी ओवरफ्लो होकर अवाले में गिरता है और अवाले से गिरकर सड़क पर बहता रहता है। इससे सड़क पर फैल जाता है। इससे लोगों को परेशानी भी होती है।

Leave a Reply