fgvfdvdgv1688633635 1722439632 87dwQ0

टाटा स्टील का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 51% बढ़कर ₹960 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹634 करोड़ रहा था। टाटा स्टील ने आज यानी 31 जुलाई को पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। टाटा स्टील के ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर 8% की गिरावट आई है। पहली तिमाही में रेवेन्यू ₹54,771 करोड़ रहा
FY25 की पहली तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹54,771 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY24 की पहली तिमाही में रेवेन्यू ₹59,490 करोड़ रहा था। टाटा स्टील के शेयर ने एक साल में दिया 34% रिटर्न
टाटा स्टील का शेयर आज 0.84% बढ़कर ₹165.44 पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इसने 34.34% रिटर्न दिया है। बीते 6 महीने में शेयर 21.69% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 2.06 लाख करोड़ रुपए है। क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड?
कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।

By

Leave a Reply

You missed