whatsappvideo2025 04 16at33150pm ezgifcom resize 1744800554 To1jya

गर्मी के दिनों में शहर में आगजनि की घटनाएं बढ़ रही है। आज दोपहर में ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में टापरियों में आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की 6-6 फीट ऊंची लपटें दिखाई देने लगी। चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना निगम के अग्निशमन विभाग को दी। दमकलकर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फ़िलहाल आग लगने के कारण सामने नहीं आए है। घटना के वक्त टापरियों में कोई नही था। निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया देश की धरती कार्यालय के पास में की जमीन पर मजदूरों ने 25-30 झोपड़िया बना रखी है। दोपहर 3 बजे करीब झोपड़ियों में आग लगने की जानकारी मिली। पहले दो दमकलों को मौके पर भेजा। लेकिन आग ज्यादा थी। जिसके बाद 2 ओर दमकलों को मौके पर भेजा। आग की चपेट में आने से 10-12 झोपीड़ियां जल चुकी थी। दमकलकर्मियों ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर आधे घंटे में आग पर काबू पाया। दोपहर का वक्त होने के कारण टापरियों में लेबर नही थी। सभी काम पर गए हुए थे। फ़िलहाल आग लगने के कारण सामने नही आए है। लोगों ने वायर में स्पार्क होने के आग लगना बताया है।

By

Leave a Reply