भरतपुर पुलिस ने 400 करोड़ की ठगी करने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। गिरफ्तार दोनों आरोपी कंपनी में टेक्नीशियन का काम करते थे। कंपनी के खिलाफ चार हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। आईजी राहुल प्रकाश ने बताया- धौलपुर ठगी मामले में अभी तक 4 गिरफ्तारियां हुई थी। मामले में दो और गिरफ्तारी की गई हैं। जिनमें अनूप श्रीवास्तव निवासी बरईपुर थाना देवरिया, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) और दूसरा रोहित शर्मा निवासी वशिष्ठ पार्क थाना सागरपुर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी मामले में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दोनों फील्ड एजेंट के जरिए फर्जी कंपनियों को खुलवाने का काम करते थे। अनपढ़ लोगों को बनाते कंपनी का डायरेक्टर आईजी ने बताया- गांव के लोगों से डॉक्युमेंट्स लेकर एक कंपनी खुलवाई जाती है। जिसमें उन लोगों को डायरेक्टर बनाया जाता। इसके बदले उन्हें 20 से 25 हजार हर महीने दिए जाते हैं। फील्ड एजेंट कंपनी खुलवाकर इन दोनों आरोपियों को पूरा डेटा भेजता था। इसके बाद यह दोनों एक जगह किराए पर लेकर ऑफिस बनाते और कंपनी के नाम से पैसे के लेनदेन की एप्लिकेशन बनाकर इस काम को पूरा करते। एक ही कंपनी पर 4 हजार से ज्यादा दर्ज शिकायतें आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि 6 मार्च 2025 को हरिसिंह नाम के एक व्यक्ति ने धौलपुर साइबर थाने पर फिनो पेमेंट खाते के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जब शिकायत की जांच की गई तो, बेहद चौकाने वाले मामले सामने आए। उसी खाते के खिलाफ करीब 3 हजार शिकायतें दर्ज थी। जो अब बढ़कर 4 हजार हो गई हैं। कंपनी का ऑफिस बेंगलुरु में बनाया आईजी ने बताया- जांच में सामने आया है कि गैंग का मुख्य सरगना शशिकांत और रोहित दुबे हैं। उन्होंने मिलकर ABUNDANCE PAYMENT SOLUTION PRIVATE LIMITED नाम से एक कंपनी बनाई। कंपनी का मुख्यालय बैंगलुरु (कर्नाटक) में बनाया। कंपनी में अनूप श्रीवास्तव ऑन बोर्डिंग का काम करता है और रोहित शर्मा टेक्निकल काम करता है। अनूप श्रीवास्तव शशिकांत का पुराना दोस्त है। रोहित शर्मा रोहित दुबे का पुराना दोस्त है। दोनों आरोपी कंपनी में शुरू से काम करते थे। ये लोग कंपनी से सीधे संपर्क नहीं करते। ऑन बोर्डिंग का सारा काम Ressler के माध्यम से किया जाता है। ABUNDANCE PAYMENT SOLUTION PRIVATE LIMITED ले पास करीब कंपनी मर्चेंट थे। आरोपी लोगों को ऑनलाइन गेमिंग और निवेश के नाम का झांसा देकर ठगी करते थे। ये खबर भी पढ़ें
400 करोड़ की ठगी कंपनी के मालिक पति-पत्नी मजदूर निकले:बिना पंखे के कमरे में जमीन पर सोते मिले; मास्टरमाइंड सॉफ्टवेयर इंजीनियर 400 करोड़ की साइबर ठगी में शामिल पति-पत्नी मजदूर निकले। दोनों के पास खुद का मकान ही नहीं है। पुलिस जब उन्हें लोकेशन ट्रेस कर पकड़ने पहुंची तो दोनों एक कमरे के मकान में बिना पंखे के सोते मिले। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों को अपना नाम तक लिखना नहीं आता है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply