ezgifcom animated gif maker 11 1744248352 20rbka

अमेरिकी बाजार 9 अप्रैल को 12% तक चढ़कर बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी 10% तक की तेजी है। वहीं भारतीय बाजार आज महावीर जयंती की छुट्टी के कारण बंद हैं। बाजारों में आई इस तेजी की वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का वो फैसला है जिसमें उन्होंने चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया है। एशियाई बाजार तेजी में कारोबार कर रहे… अमेरिका के नैस्डैक में 2001 के बाद से सबसे बड़ी बढ़त डाउ जोन्स के टॉप गेनर्स लगातार 4 दिन की गिरावट के बाद अमेरिकी बाजार में आई तेजी 8 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट में बंद हुए थे। डाउ जोन्स इंडेक्स 320 अंक या 0.84% की गिरावट के साथ 37,645 के स्तर पर आ गया। शुरुआती कारोबार में इसमें करीब 4% की तेजी थी। यानी, ऊपरी स्तर से ये करीब 5% नीचे बंद हुआ है। वहीं, अमेरिकी बाजार का SP 500 इंडेक्स 79.48 अंक या 1.57% की गिरावट के साथ 4,982 के स्तर पर बंद हुआ। टेक्नोलॉजी शेयरों के इंडेक्स नैस्डेक कंपोजिट में 335 पॉइंट या 2.15% की गिरावट रही। ये 15,268 के स्तर पर बंद हुआ। लगातार तीन कारोबारी दिन में डाउ जोन्स 10% गिरा था। वहीं मंगलवार की गिरावट के बाद चार कारोबारी दिन में डाउ जोन्स की कुल गिरावट 11% से ज्यादा हो गई थी। हालांकि, एक ही दिन की तेजी ने बाजार की इस गिरावट को लगभग कवर कर लिया है। अमेरिकी बाजार के SP 500 में तीसरी सबसे बड़ी बढ़त बाजार में अस्थिरता की वजह 3 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनियाभर में जैसे को तैसा टैरिफ लगाया था। भारत पर 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। चीन पर 34%, यूरोपीय यूनियन पर 20%, साउथ कोरिया पर 25%, जापान पर 24%, वियतनाम पर 46% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगेगा। इस कदम ने टैरिफ वॉर शुरू कर दिया है। अमेरिका के टैरिफ के जवाब में चीन ने अमेरिका पर 34% जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया। चीन के टैरिफ लगाने के बाद अमेरिका ने 50% एडिशनल टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। इससे कुल टैरिफ 104% हो गया। ट्रम्प की इस कार्रवाई के जवाब में चीन ने तय किया वो अब जवाबी 84% टैरिफ लगाएगा। 9 अप्रैल को ट्रम्प ने एक बार फिर चीन पर टैरिफ को बढ़ाकर 125% कर दिया, लेकिन बाकी सभी देशों पर 9 अप्रैल से लागू होने वाले टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया। 380 अंक गिरकर 73,847 के स्तर पर बंद हुआ था भारतीय बाजार भारतीय बाजार का इंडेक्स सेंसेक्स कल 9 अप्रैल को 380 अंक गिरकर 73,847 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 137 अंक की गिरावट रही, ये 22,399 के स्तर पर बंद हुआ। आईटी, मेटल, बैंकिंग और फार्मा शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। NSE का निफ्टी PSU यानी सरकारी बैंक 2.52% नीचे हैं। वहीं निफ्टी IT 2.19%, निफ्टी फार्मा 1.97%, निफ्टी रियल्टी 1.90% और निफ्टी मेटल 1.48% गिरकर बंद हुए।

By

Leave a Reply