टोंक जिले में रविवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। सुबह से कई घने तो कई हल्के बादल छाये। इससे हल्की बारिश होने के भी संभावना है। वहीं लगातार तीसरे दिन भी मौसम में ठंडक सी रही। अल सुबह भी ठंडी हवा चली। इसके चलते ख़ासकर बिना ऊनी कपड़े पहने दुपहिया वाहन पर बाहर गए लोगों को सर्दी महसूस हुई। साथ ही घरों में भी अधिकांश लोगों ने कूलर, पंखे बंद किए तो कई ने इनकी गति काफी कम कर दी। इस ठंडे मौसम से लगातार तीसरे दिन भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बीते 24 घंटे में थोड़ा बढ़ा है। 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके चलते आज भी ख़ासकर सुबह के समय ठंडक सा मौसम बना रहा। उधर सुबह भी हवा चलने से लोगों को शनिवार की तरह सर्दी ज्यादा महसूस हुई। ऐसे में आज भी लोगों की दिनचर्या बदली सी नजर आई है। कई लोगों ने मध्य रात बाद पंखे बंद कर दिए तो कई ने उनकी गति कम कर दी। अभी भी हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। हालांकि सूर्योदय के साथ कई हल्के तो कई घने बादलों के बीच धूप निकली हुई है। धीरे धीरे जैसे ही धूप में थोड़ी तेजी आई तो बादल कम होने के आसार बन हुए हैं। ज्ञात रहे कि मौसम में आए दिन बदलाव हो रहा है। इसके चलते लोगों की दिनचर्या भी बाधित हो रही है। सप्ताह भर से गर्मी का असर बढ़ा हुआ था। फिर गुरुवार रात से ठंडी हवा चलने लगी तो मौसम बदल गया और तापमान में गिरावट आती गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 घंटे में ही चार डिग्री गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस रहा , जबकि न्यूनतम तापमान भी एक ही रात में पांच डिग्री गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस रहा । शनिवार को भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में शनिवार की तरह रहा। इसमें कोई बदलाव नहीं आया। रविवार को भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान में थोड़ा बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।