1002953308 1744081294 LOwjMl

टोंक जिले में मंगलवार को भी मौसम साफ है। सुबह से ही धूप निकली हुई है। ऐसे में लगातार छठे दिन मंगलवार को भी अधिकतम तापमान रविवार की तरह 43 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। मंगलवार को सीजन का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान बढ़ने के बजाय गिरा है। 24 घंटे में चार डिग्री सेल्सियस गिरकर कर 20 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में लोगों को सोमवार रात को पहले के मुकाबले गर्मी का एहसास थोड़ा कम हुआ है। इसके चलते लोगों को गर्मी से ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा, लेकिन दिन के समय रोजाना बढ़ रहे अधिकतम तापमान से लोग गर्मी से परेशान हैं। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रहा। जो इस सीजन का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान था। मंगलवार को भी दोपहर को तेज गर्मी और हल्की लू चलने की संभावना है । इससे आज भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने के आसार है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ज्यादा रहा। इससे रात के समय गर्मी का असर कम रहा। वहीं दिन के समय गर्मी का एहसास ज्यादा हो रहा है। ऐसे में ख़ासकर दुपहिया वाहन चालकों को दोपहर के समय काफी परेशान होना पड़ रहा है। अब 9 अप्रैल तक हीट वेव चलने के आसार है, वहीं 10 और 11 अप्रैल को राजस्थान में एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर टोंक में भी देखने को मिल सकता है। इससे परेशानी और बढ़ेगी।

By

Leave a Reply