Site icon Raj Daily News

टोंक में दूसरे दिन भी धूप में तेजी, तापमान बढ़ा:हल्के बादल भी छाये, अभी बारिश होने के नहीं आसार

1003267957 1749186434 3iiFd9

टोंक जिले में करीब सप्ताह भर बाद गुरुवार को बढ़ी गर्मी का असर दूसरे दिन शुक्रवार को भी महसूस हुआ। आज भी गुरुवार की तरह घने बादल नजर नहीं आए। हल्के बादल छाये हुए है। रुक-रुक हल्की हवा चल रही है। दोपहर को धूप में तेजी आने के आसार बने हुए है। ऐसे में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार बने हुए है। अन्य दिनों के मुकाबले आज गर्मी का असर बढ़ेगा। इसके चलते अधिकतम तापमान 24 घंटे में 1 डिग्री बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है। वहीं न्यूनतम तापमान ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। 24 घंटे में ही 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ कर 29 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। 24 घंटे में ही दोनों ही तापमान बढ़ा है। ज्ञात रहे कि सप्ताह भर से बारिश का मौसम बना हुआ था। हर एक-दो दिन में आए दिन जिले में अधिकांश हिस्सों में कई कम तो कहीं ज्यादा बारिश हो रही थी। इसके चलते मौसम भी सुहावना बना हुआ था। तापमान में भी काफी गिरावट देखी गई थी। आलम यह रहा कि नौतपा भी नहीं तपा। लोगों को नौतपा में भी गर्मी का एहसास ज्यादा नहीं हुआ। ऐसे में लोगों को इस साल गर्मी के सीजन में ज्यादा गर्मी नहीं लगी। जबकि मई, जून में तो अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक चला जाता है, जबकि जिले में इस वार कुछ दिनों को छोड़कर गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं हुआ। जिले में इस बार अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं गया।
लेकिन दिन से फिर से तापमान बढ़ा है। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही है

Exit mobile version