1002828221 1742099723 zIZPvs

टोंक जिले में रविवार को एक बार फिर दो दिन बाद मौसम बदल गया। सुबह के समय ठंडी हवा चली। इससे अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरने के आसार हैं, वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस गिर गया है । रविवार को अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले दो डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे सुबह में समय थोड़ी सर्दी का एहसास हुआ। सुबह दस बजे तक भी हवा चली। इसके चलते अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा सर्दी का एहसास हुआ। वहीं हल्के बादल भी छाए नजर आए हैं। ज्ञात रहे कि करीब सप्ताहभर से मौसम में तेज धूप का असर बना हुआ था। इससे लोगों को गर्मी का असर होने लगा था। पिछले दो दिन से तो मौसम समान रूप से बना हुआ था। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था, लेकिन आज सुबह से हीं मौसम बदल गया। सुबह से ही ठंडी हवा चली तो लोगो को एक बार सुबह के समय पहले के मुकाबले सर्दी का एहसास ज्यादा हुआ। वहीं, बदलते मौसम से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आते जा रहे है। अस्पतालों सर्दी- जुकाम, दस्त आदि के मरीज आ रहे है।

By

Leave a Reply