1001639484 1721969944 sY97hl

टोंक जिले में शुक्रवार सुबह से ही जिला मुख्यालय समेत कई हिस्सों में रुक-रुक रिमझिम बारिश हो रही है। इससे सड़कों पर पानी बह निकला। जिला मुख्यालय पर सुबह साढ़े 10 बजे तक भी हल्की बारिश हो रही है। इसे पहले साढ़े 9 बजे मध्यम गति की आधा घंटा बारिश हुई। इससे जिले में 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक औसत बारिश 32MM हुई है। इसी के साथ जिले में अब तक कुल औसत बारिश 619.32 MM बारिश के मुकाबले 367.87 MM बारिश हुई है। यानि अब तक इस सीजन में जिले 62.60 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। इसके चलते बांधों, तालाबों में पानी की आवक हुई है।
वहीं बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक होने से बांध का जलस्तर छठे दिन स्थिर रहा है। यानी इसमें 24 घंटे में करीब 2 सेंटीमीटर पानी आया हैं। जो टोंक, अजमेर, जयपुर की पेयजल आपूर्ति के लिए चला गया। इसके चलते 5 दिन से लगातार घट रहा बीसलपुर बांध का जलस्तर गुरूवार की तरह कम नहीं हुआ है। शुक्रवार को बीसलपुर बांध का जलस्तर स्थिर रहा है। जबकि 5 दिनों से लगातार गिर रहा था। उधर बीते 24 घंटे तक जिले में रुक रुक हुई तेज और हल्की बारिश से खेत एक बार से तर-बतर हो गए। नदी, नालों में पानी बह गया। बांधों, तालाबों में भी पानी की आवक हुई है।
वहीं अधिकतम तापमान भी गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस रह गया है। वहीं न्यूनतम तापमान गुरुवार की तरह 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। उनियारा में हुई सबसे ज्यादा 97MM बारिश
जिले में बीते 24 घंटे में औसत बारिश 32MM बारिश हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश जिले के उनियारा तहसील के रेन गेज सेंटर पर 97MM बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा अलीगढ़ में 69MM, गलवा और गलवानिया में 85-85MM बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह रामसागर लांबा हरिसिंह और निवाई 58-58MM बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा भी अन्य जगह भी बारिश हुई है ।

By

Leave a Reply

You missed