1002837534 1742267161 hSwHEv

टोंक जिले में लगातार तीसरे दिन सोमवार को एक बार फिर सुबह के समय ठंडी हवा चली। ऐसे में लोगों को एक बार फिर से सुबह के समय ऊनी कपड़े पहनने पड़े। हालांकि दो दिन बाद तीसरे दिन आज दोपहर को पिछले दो दिन के मुकाबले थोड़ी गर्मी बढ़ने के आसार हैं। इसके चलते दो दिन बाद आज अधिकतम तापमान भी एक डिग्री बढ़ने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान सोमवार की तरह हीं रहा है। न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में न तो बढ़ा है और न ही घटा है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि अधिकतम तापमान 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। ऐसे में आज थोड़ा गर्मी का असर सोमवार के मुकाबले ज्यादा रहने के आसार है। आज हल्के बादल भी छाए नजर आए। इस मौसम के चलते अभी भी रात के समय लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है तो दिन भी ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। मध्य रात बाद से तो मौसम में ठंडक बढ़ गई। इसके चलते ज्यादातर लोगों ने मध्य रात बाद से ही पंखे बंद कर दिए। दो- तीन दिन से मौसम में बदलाव होने से थोड़ा सर्दी बढ़ गई है। ऐसे में तापमान भी गिर गया। लोगों को सुबह शाम और रात के समय सर्दी का एहसास हो रहा है। तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। रविवार से ठंडी हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिर गया। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को तापमान और गिर गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस रहने है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस रह गया। आज भी न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा है।।

By

Leave a Reply