Site icon Raj Daily News

टोंक में सप्ताहभर बाद सुबह निकली धूप, तापमान बढ़ा:आज घने बादलों का असर नहीं, हल्के बादल छाये

1003262160 1749102763 bBaP5h

टोंक जिले में करीब सप्ताह भर बाद सुबह के समय सूर्य ठीक से नजर आया है। आज घने बादल नजर नहीं आए। हल्के बादल छाये हुए है। हल्की हवा चल रही है। दोपहर को धूप में तेजी आने के आसार बमे हुए है। ऐसे में सप्ताह भर बाद न्यूनतम तापमान बढ़ा है। अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार है। इससे मौसम में एक बार सप्ताह भर बाद बदलाव हुआ है। अन्य दिनों के मुकाबले आज गर्मी का असर बढ़ेगा। इसके चलते अधिकतम तापमान 24 घंटे में एक डिग्री बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे में ही दो डिग्री बढ़ कर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। ज्ञात रहे कि -सप्ताह भर से बारिश का मौसम बना हुआ था। हर एक-दो दिन में आए दिन जिले में अधिकांश हिस्सों में कई कम तो कहीं ज्यादा बारिश हो रही थी। इसके चलते मौसम भी सुहावना बना हुआ था। तापमान में भी काफी गिरावट देखी गई । हालम यह रहा कि नौतपा भी नहीं तपा। लोगों को नौतपा में भी गर्मी का एहसास ज्यादा नहीं हुआ। ऐसे में लोगों को इस साल गर्मी के सीजन में ज्यादा गर्मी नहीं लगी। जबकि मई, जून में तो अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक चला जाता है, जबकि जिले में इस वार कुछ दिनों को छोड़कर गर्मी का ज्यादा अहसास नहीं हुआ। जिले में इस बार अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं गया। उधर गत दिनों हुई बारिश से खेती किसानी में तेजी आई है। किसान खेतों की हंकाई-जुताई में लगे हुए है। खरीफ फ़सल की बुआई की तैयाइयो में जुटे हुए है।

Exit mobile version