टोंक में पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 24 घंटे में 245 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिलेभर में पुलिस की 93 टीमों ने 349 जगहों पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। एएसपी बृजेन्द्र सिंह भाटी और मालपुरा के एएसपी मोटाराम बेनिवाल के नेतृत्व में थानाधिकारियों ने विशेष टीमें बनाकर यह कार्रवाई की है। 371 पुलिसकर्मियों ने एक साथ अभियान चलाया। इस अभियान में लॉकल और स्पेशल एक्ट में 31 मामले दर्ज हुए। 28 आरोपी गिरफ्तार किए गए। आर्म्स एक्ट में 4 केस दर्ज हुए। 4 आरोपी पकड़े गए। एक देशी कट्टा, एक 12 बोर बंदूक, 16 कारतूस और 2 धारदार हथियार जब्त किए गए। वहीं एमएमआरडी एक्ट में 5 केस दर्ज हुए है। इसमें 2 आरोपी गिरफ्तार हुए। 1 डंपर, 1 ट्रेलर, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 64 टन अवैध बजरी जब्त की गई। एक्साइज एक्ट में 9 केस दर्ज हुए। 9 आरोपी पकड़े गए। 83.24 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। 5 वारंटी भी दबोचे
अन्य एक्ट में 12 केस दर्ज हुए। उनमें 12 आरोपी गिरफ्तार हुए है। 11 टेप मशीन और 380 रुपए की जुआ राशि जब्त की गई है। जघन्य अपराधों में वांछित 2 आरोपी भी पकड़े गए।
अभियान में 5 वारंटी भी गिरफ्तार किए गए है। 25 गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण किया गया। एक इनामी अपराधी को भी पकड़ा गया है। 170 बीएनएसएस में 163 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए। 126/135 बीएनएसएस में 271 लोगों को पाबंद किया गया।